काशीपुर, अप्रैल 26 -- काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में शुक्रवार को एससी गुड़िया आईएमटी एवं आईसीए काशीपुर की प्रबंध निदेशक सपना अरोरा के तत्वाधान में जॉब फेयर कराया। संस्थान के यूजी विभाग की प्राचार्य डॉ निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर आनंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित फेयर में ओम लॉजिस्टिक, पेटीएम, एसबीआई कार्ड, सिद्धि इन्फोनेंट इंडिया प्रा. लि., जेनपैक्ट विप्रो, मिंट सॉल्यूशन, एयरटेल, एक्सिस बैंक एवं उज्जीवन बैंक आदि कंपनियों के लिए संस्थान एवं चंद्रावती महाविद्यालय के लगभग 120 विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। फेयर में विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार कंपनियों में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.