उन्नाव, फरवरी 12 -- उन्नाव। दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईटीआई परिसर में आयोजित जॉब फेयर अव्यवस्थाओं के चलते विवादों में घिर गया। पूर्व सूचना में 16 कंपनियों के प्रतिभाग करने की घोषणा की गई थी, लेकिन गुरुवार को बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को मौके पर केवल दो कंपनियां ही मिलीं। आरोप है कि दोनों कंपनियां भी औपचारिकता निभाकर शीघ्र ही लौट गईं। इससे नाराज दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आयोजन को महज दिखावा बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दूर-दराज क्षेत्रों से बुलाने के बावजूद रोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध नहीं कराए गए। दिव्यांग महागठबंधन के प्रदेश प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांग वर्ग के साथ मजाक किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जॉब फेयर के नाम पर दिव्यांगों को बुलाकर केवल उनके दस्तावेज...