बेगुसराय, फरवरी 16 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा शहर के पनहास चौक स्थित नियोजनालय भवन में सोमवार को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया गया। जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेष ने बताया कि कैंप में निजी क्षेत्र की कम्पनी स्वीगी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि शंकर कुमार ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कार्य से संबंधित वेतन, भत्ते तथा कार्य स्थल की जानकारी दी। कम्पनी द्वारा प्रस्तावित 100 पदों के लिए कुल 44 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। इसमें से 24 अभ्यर्थियों को साक्षात्कर के बाद नियुक्ति पत्र दिया गया। मौके पर कनीय सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार, पंकज कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सतीश पटेल, डाटा इंट्री ऑपरेटर रामप्रीत व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...