पूर्णिया, दिसम्बर 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। इस जॉब कैम्प में कुल 76 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जिसमें 25 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया। साथ ही अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया गया। इस अवसर पर कनीय संख्यिकी सहायक एवं जिला कौशल प्रबंधक के साथ अन्य विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...