बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- जॉब कैंप में आए 150 युवा, 36 का हुआ चयन श्रम संयुक्त भवन में कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिया साक्षात्कार फोटो : जॉब कैंप : श्रम संयुक्त भवन में शनिवार को जॉब कैंप में शामिल युवा। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में शनिवार को जॉब कैंप लगा। इसमें जिला व अन्य जगहों से 150 युवा शामिल हुए। इनमें से 36 युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन हुआ। विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार के बाद नियुक्ति पत्र दिया। सचिता नव्या इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद चालक, लेखापाल, सेल्समैन, पैकेजर और प्रबंधक पदों के लिए युवाओं का चयन किया है। चयनित युवा राजगीर में ही काम करेंगे। उन्हें 12 हजार से 30 हजार वेतन के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने कहा कि युवाओं को र...