दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से सात जनवरी को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप में सीआरओ, सीओ के कुल 80 पदों पर नियुक्ति के लिए 18 से 30 वर्ष के 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा एवं आसपास के जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। जॉब कैंप में भाग लेना नि:शुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...