भागलपुर, जनवरी 3 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ संजीव कुमार द्वारा सीएससी संचालक के साथ बैठक कर संचालकों को कई सख्त निर्देश दिए। बैठक में प्रखंड के 80 सीएससी संचालकों में से 47ने भाग लिया। बीडीओ ने कहा कि बिचौलिया या दूसरे व्यक्ति द्वारा जॉब कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन इंट्री नहीं होनी चाहिए। जिस पंचायत का लाभुक होगा उसी पंचायत के वीएलई ऑनलाइन इंट्री करेंगे। बीडीओ ने कहा कि पंचायत सचिव छूटे पेंशनधारी का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगे। राशन कार्ड एवं पेंशन ओन लाइन करने, ई-केवाईसी में राशि का मांग नहीं करेंगे। सीएससी की संलिप्तता गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.