सराईकेला, दिसम्बर 18 -- लसरायकेला, संवाददाता । बाइक चोरी के मामले में सरायकेला मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक कैदी की पहचान मनसा महतो के रूप में हुई है, जो सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव का निवासी था । मिली जानकारी के अनुसार, मनसा महतो को राजनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में 16 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सरायकेला मंडल कारा भेजा था । जेल में बंद रहने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई । बताया जा रहा है कि वह जॉन्डिस से पीड़ित था । करीब एक सप्ताह पूर्व उसे जॉन्डिस का गंभीर अटैक आया, जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया था । एमजीएम अस्पताल में भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.