नई दिल्ली, मार्च 17 -- लोगों को अक्सर अच्छी सेहत के लिए व्यायाम और कसरत करने की सलाह दी जाती है और महानगरों में लोग कसरत और मॉर्निंग वॉक के लिए नजदीकी पार्क का रुख करते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि आप पार्क में जॉगिंग नहीं कर सकते। यही नहीं आपको यहां चलने के लिए भी एक नियम कानून फॉलो करना हो? कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बेंगलुरु के एक पार्क का पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस हो रहा है। लोग इस पार्क के नियमों को देख कर हैरान हैं। कथित तौर पर यह पोस्टर बेंगलुरु के इंदिरानगर पार्क का है जिसे एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पार्क के पोस्टर में कई तरह के कायदे लिखे हुए हैं। इनमें से एक है जॉगिंग करने की मनाही। वहीं अन्य नियमों की बात करें तो किसी भी तरह की गेमिंग गतिविधि पर रोक लगाई गई। सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.