नई दिल्ली, फरवरी 2 -- म्यूजिक कंपोजर और बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट अमाल मलिक आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। बिग बॉस 19 में आने के बाद अमाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो के दौरान उन्होंने पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले। ऐसे में अब बार फिर से अमाल अपने नए बयान को लेकर चर्चा में आए गए हैं। फेमस म्यूजिकल बैकग्राउंड वाले परिवार में पैदा होने के बावजूद, अमाल कहते हैं कि शुरुआती सालों में इंडस्ट्री उनके लिए बिल्कुल भी स्वागत करने वाली नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनका 'सरनेम' कभी भी उनके काम नहीं आया।'मेरा सरनेम मेरे खिलाफ काम आया' अमाल मलिक हाल ही में पिंकविला को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान खुलकर बताया कि म्यूजिकल बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्होंने 10 साल से अधिक समय तक स्ट्रगल किया। उन्होंने कहा, 'जहां भी मुझे असिस्टेंट के तौर पर न...