लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर) की ओर से गोमती नदी के गऊघाट के पास जगरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। वहीं तीन मछुआरों को नदी मत्स्य जैव विविधता संरक्षण में उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनबीएफजीआर की ओर से मछली प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वदेशी मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण, वृद्धि और प्रबंधन के लिए गोमती नदी में पांच हजार स्वदेशी मछलियों को छोड़ा गया। इस दौरान तीन मछुआरों को नदी मत्स्य जैव विविधता संरक्षण में उनके योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वैज्ञानिकों ने मछुआरों से संवाद किया और मछली उत्पादन के जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ शरद कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.