नोएडा, दिसम्बर 16 -- यमुना प्राधिकरण ने आरएफपी जारी कर 29 तक आवेदन मांगे चयनित कंपनी व्यवहार्यता और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयारी करेगी ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता । यमुना सिटी के सेक्टर-17 में धनौरी वेटलैंड के पास जैव विविधता (बायो डायवर्सिटी) पार्क विकसित करने के लिए तैयारी तेज कर दी गई। इसकी व्यवहार्यता और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने के लिए परामर्शदाता कंपनी का चयन किया जाएगा। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई है। इच्छुक कंपनी बुधवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर तय की गई है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि धनौरी वेटलैंड के 45 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दलदल है। इसे बिना छेड़छाड़ के रखा जाएगा। इससे अलग 25 एकड़ जमीन पर प्राधिकरण का कब्जा है। 12 हेक्टेयर ग्राम सभा की जमी...