बगहा, जुलाई 3 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और पारस्थितििक असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। स्थानीय स्तर पर जैव विविधता का संरक्षण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि यह ग्रामीण आजीविका और पारंपरिक ज्ञान की निरंतरता के लिए भी अनिवार्य है। उक्त बातें बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद के संयुक्त निदेशक हेमकांत राय ने कही। वे बुधवार को बगहा में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से राज्य जैव विविधता पर केंद्रित एक दिवसीय प्रशक्षिण सह कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का उद्घाटन बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद के संयुक्त निदेशक हेमकांत राय ने किया। जबकि संचालन क्षेत्र बगहा के रेंजर सुनील कुमार ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर गठित जैव विविधता प्रबंधन समितियों के सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.