जामताड़ा, मई 20 -- जामताड़ा। जैव विविधता प्रबंधन समिति दुलाडीह के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलाडीह में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलाडीह के सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अपूर्व दत्ता ने बताया कि पीसीसीएफ सह सदस्य सचिव झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हो रहा है। कहा कि 22 मई को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कहा कि बच्चों को जैव विविधता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...