सीतापुर, मई 23 -- तंबौर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जैव विविधता के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर रेंजर अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना था। जिससे जैव विविधता के संरक्षण में मदद मिल सके। उन्होंने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम ने भी इसकी महत्ता और जागरूकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन तय्यबुन निशा, डिप्टी रेंजर सुनील कुमार, रविकांत वर्मा, राजकुमार, अरविन्द कुमार, इंद्रबली सहित गणमान्य लोग, सभासद और सफ...