रुद्रपुर, जून 20 -- पंतनगर, संवाददाता। जागरूकता एवं कौशल विकास कार्यक्रम के तहत आईआईएमटी अलीगढ़ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने जैव प्रौद्योगिकी शिक्षा व शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आधुनिक तकनीकों से युक्त प्रयोगशालाओं को जाना और चल रहे शोध की जानकारी ली। निदेशक डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में संचालित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को पादप ऊतक संवर्धन विधि से पादपों का विकास, कीवी फल व अखरोट तथा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक, पर्यावरणीय प्रयोगशाला में जल, मृदा एवं वायु गुणवत्ता जांच की विधि तथा आणविक जीव विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए पृथक्करण, बायोसेंसर इत्यादि की जानकारी वैज्ञानिकों द्वारा दी गई। वैज्ञानिक डॉ. मणिद्र मोहन एवं डॉ. कंचन कार्की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.