दरभंगा, दिसम्बर 10 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर स्थित संयुक्त कृषि भवन में अर्थ गंगा अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जैविक व प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। राज्य सरकार एवं कृषि विभाग इसको लेकर व्यापक रूप से किसानों के बीच प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती किसानों को अपनाने की जरुरत है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन सोसाइटी, नगर विकास एवं आवास विभाग व कृषि विभाग द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से किसानों का मार्गदर्...