समस्तीपुर, जून 13 -- पूसा। कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के तत्वाधान में जारी विकसित कृषि संकल्प अभियान 15वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान गुरूवार को जिले के कई पंचायतों में किसानों को नई तकनीकों के संबंध में जानकारी दी गई। जिले के पूसा क्षेत्र में आयोजित समारोह के दौरान किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ नई विकसित तकनीक, मृदा परीक्षण के महत्त्व, टिकाऊ खेती के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती, लेजर लैण्ड लेवलर, जलवायु अनुकुल कृषि तकनीक, धान की सीधी बुआई, उच्च क्यारी विधि से मक्के की खेती, फसल विविधिकरण, फल का संरक्षण समेत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इस संदर्भ में कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के प्रमुख डॉ. आरके तिवारी ने बताया कि इस 15 दिवसीय कार्यक्रम में जिले के 90 पंचायतों को शामिल किया गया। इसमें कुल 11830 किसानों (8918 पुरुष एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.