गुमला, फरवरी 15 -- गुमला । सदर थाना क्षेत्र के तर्री बाइपास स्थित जैविक पार्क के समीप शनिवार शाम दो बाइकों के अनियंत्रित होकर गिरने से छह युवक-युवतियां घायल हो गए। घायलों में 17 वर्षीय रोहित टोप्पो, सुजीत उरांव, दुर्गा बघवार, 18 वर्षीय दीपक बड़ाइक तथा दीपिका कुमारी और 17 वर्षीय माधुरी टोप्पो शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सभी मैट्रिक परीक्षार्थी हैं और परीक्षा के बाद घूमने निकले थे। लौटते समय दुर्घटना हुई। घाघरा ब्लॉक मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत,पांच घायल घाघरा। प्रखंड के ब्लॉक मोड़ के पास रविवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सनी उरांव, तारा उरांव, गोहमनी उरांव, चमरू उरांव और रजनी उरांव शामिल हैं। राहगीरों ने सभी को घाघरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से स...