चम्पावत, जनवरी 29 -- चम्पावत। भिंगराड़ा के मटकीना गांव के प्रगतिशील काश्तकार भुवन भट्ट ने जैविक खेती को आजीविका का साधन बनाया है। वह छोटे-छोटे खेतों में बिना संसाधनों के मौसमी सब्जियां उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। वर्तमान में उनके खेतों में शीतकालीन सब्जियों में मेथी, पालक, राई, लहसुन, प्याज, धनिया आदि की फसल लहलहा रही हैं। भुवन भट्ट बताते है कि उन्होंने वर्ष 2023 से टमाटर की खेती से शुरुआत की तो उनकी डेढ से दो लाख रुपए की आमदनी हुई। जिसके बाद वह लगातार मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। वह गोबर की खाद का प्रयोग करते आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.