आगरा, जून 3 -- जनपद में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट कम्युनिकेशन ग्रुप बनाए जाएंगे। ग्रुपों को अलीगढ़, आगरा तक की मार्केट से जोड़ेंगे। जनपद में उत्पन्न होने वाले ठोस अपशिष्ट का सेग्रीगेशन कर उसका प्रबन्धन किया जाएगा। निर्माणाधीन स्थानों पर ग्रीन नेट कोन्स का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2024-25 वृक्षारोपण के लिए पौधारोपित स्थलों की जियो टैगिंग पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीएम मेधा रूपम मंगलवार को जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति व पौधारोपण की बैठक में कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने नगरपालिका परिषद तथा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारिओं को सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियमित रूप से रोकथाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा ग्रामों में किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जाए। रासायनिक उर्वरकों के उपयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.