बिजनौर, दिसम्बर 23 -- सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना योजनान्तर्गत स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर नुमाइश ग्राउंड, बिजनौर में किसान सम्मान दिवस पर कृषि गोष्ठी रबी तिलहन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि संगीता जैन अग्रवाल महिला आयोग सदस्य उप्र एवं इन्दिरा सिंह चेयरपर्सन नगरपालिका बिजनौर रही। किसान मेले में 93 किसानों को डीएम ने प्रमाण पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कृषक गोष्ठी का डीएम ने शुभारंभ किया। मंगलवार को कृषि गोष्ठी एवं तिलहन मेले में लगाए गए 40 स्टॉलों का डीएम जसजीत कौर ने अवलोकन किया। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह की विचारधारा एवं उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम अपना व समाज का सुधार कर सकते हैं। किसानों को वर्तमान की आवश्यकता के अनुसार फसल पद्धति को अपनाने की आवश्यकता है। कृषक ज...