गिरडीह, फरवरी 12 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत भवन में बुधवार को अभिव्यक्ति फाउंडेशन और जीआईसीआरई मुंबई के संयुक्त तत्वाधान मे आधुनिक क़ृषि पद्धति विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक गोकुल प्रसाद ने बताया कि जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिये, केंचुआ खाद, जैविक कीटनाशक, दशप्रणी में नीम पता, धतुरा पता, बैलपत्र, सिनवार पत्ता, गौ मूत्र, गोबर और वैसे पत्ता जिसे जानवर नहीं खाता है उसका उपयोग कर जैविक कीटनाशक बना सकते हैं और फसलों में उपयोग कर सकते हैं। अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड ऑफिसर भीम सिंह ने कहा कि अपने खेतों मे प्राकृतिक खेती कर शुद्ध एवं जहर मुक्त फसल ऊपजा कर अपनी थाली में स्वस्थ्य भोजन लेकर हम सब स्वस्थ्य रह सकते हैं। उदयपुर पंचायत के मुखिया अनीता मरांडी ने कहा कि जैविक खेती का प्रशिक्षण ...