प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 20 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। कैलीडीह स्थित अमर बहादुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को कृषि विद्या और योग की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया। योग आचार्य सतेंद्र नारायण यादव ने बताया कि रासायनिक उर्वरक हम लोगों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल होने के साथ ही साथ खेतों के उर्वरा शक्ति को खत्म कर रहा है जिस समय रहते हमें सचेत होना होगा और जैविक खाद का प्रयोग अधिक किया जाए तो फसल, मृदा के साथ ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। इस दौरान उन्होंने प्राणायाम योगासन की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संयोजन सुशीला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। मौके पर प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्य शशि श्रीवास्तव, शिक्षिका निधि सिंह, अर्चना वर्मा, महिमा कश्यप, मोइन खान, देवांग सर, योग गुर...