संतकबीरनगर, दिसम्बर 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए सोमवार को गौरापार, अतरौरा एवं अन्य गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया। उन्नत भारत अभियान के संयोजक डॉ. अमर सिंह गौतम ने किसानों से जैविक खेती को लेकर चर्चा की। उन्होंने किसानों को जैविक कृषि के फायदे से अवगत कराया। कहा कि जिस प्रकार अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारे शरीर को समय-समय पर पोषण व देखभाल की जरूरत पड़ती है उसी प्रकार हमारे खेत की मिट्टी को भी उचित पोषण एवं देखभाल की जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनिया रासायनिक खाद छोड़कर प्राचीन भारतीय परंपरा को अपना रही है जो कि प्रकृति के बहुत करीब है। जैविक खेती से...