वाराणसी, दिसम्बर 19 -- पिंडरा। 'द मिलियन फार्मर्स स्कूल' कार्यक्रम के तहत फूलपुर गांव में शुक्रवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ तकनीकी सहायक (कृषि) कुलदीप वर्मा ने किया। उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान हरिशंकर पटेल और ओमप्रकाश पटेल ने कीट प्रबंधन के जैविक उपायों के बारे में बताया। इस दौरान अफसरों ने किसानों को जैविक खेती अपने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 60 से अधिक किसान मौजूद रहे। धन्यवाद एडीओ कृषि राहुल यादव ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.