बेगुसराय, जनवरी 9 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड स्थित मॉडल पंचायत सिमरिया-एक की अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (डब्लूपीयू) इफ्राट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर पहल के द्वारा नाडेप कंपोस्टिंग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ अनुरंजन कुमार ने की। खाद निर्माण और कचरा संग्रहण की जानकारी देते हुए जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नाडेप कंपोस्टिंग को एक प्रभावी समाधान बताया एवं कार्यक्रम में आए हुए सभी पंचायत पर्यवेक्षक को सिमरिया-एक जैसा काम करने का आदेश भी दिया। प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर राज किशोर सिंह ने नाडेप कंपोस्टिंग की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया और खाद बनाने की विधि को बताया। वहीं प्रखंड समन्वयक प्रियव्रत आजाद ने भी सभी स्वच्छता कर्मियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुन कई दिशा-निर...