कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में वार्षिक खेलकूद समारोह स्फूर्ति का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित, प्रो. गोपाल दीक्षित व संस्थान के निदेशक प्रो. जी नलनकिल्ली ने किया। दो दिवसीय समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले दिन शुक्रवार को जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सौम्या राय ने स्वर्ण, प्राची राय और आरुषी ने रजत पदक जीता। वहीं, चंचल ने कांस्य पदक जीता। डॉ. नीलू कम्बो ने बताया कि दौड़, शॉटपुट थ्रो, डिस्कस थ्रो समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। शनिवार को सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...