उरई, अक्टूबर 15 -- उरई। उल्लास, उमंग और उत्साह के पर्व दिवाली का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस बार रोशनी के पर्व पर लोगों ने तरह, तरह से मकानों प्रतिष्ठानों और मॉलों को आकर्षित और सुसज्जित तरीके से सजाने का मन बनाया है। बाजारों में भी जैली कैंडिल के साथ मोम से बने दिये और स्वेदशी झालरों की बहार सी आ गई है। पीएम द्वारा स्वेदशी अपनाओ के अभियान का असर यह हुआ कि लोगों का तेजी के साथ रुझान बढ़ा है। दिवाली के चलते शहर में घंटाघर, बल्दाऊ चौक, राठ रोड पर प्रमुख रुप से रंगबिरंगे और चमकीले दियों, मोमबत्तियों की दुकानें सज गई है। विक्रेता इमरान ने बताया, दिवाली पर वैसे तो एक दर्जन मोम की कैंडिल आई हैं, पर जो जैंली कैंडिल आई है। उसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। दिये नुमा कैंडल आपने आप में खूबसूरती और आकर्षित है। इसकी कीमत 150 से 250 रुपये है। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.