बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। जैम पोर्टल पर क्रेता विभागों के प्रशिक्षण के लिये कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें जिले के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा जैम कार्य देख रहे संबधित पटल सहायक द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैम से संबधित कठिनाईयों व जैम पोर्टल से संबधित सभी जानकारियां अंकित शुक्ला, जैम सेल लखनऊ द्वारा दी गयी। जनपद के जैम नोडल आशीष गुप्ता उपायुक्त उद्योग द्वारा भी जैम से संबधित महत्वपूर्ण जानकारियों भी दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...