साहिबगंज, फरवरी 3 -- साहिबगंज। झारखंड शस्त्र वाहिनी (जैप)9 के पांच पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई। जानकारी के मुताबिक निरीक्षक(स)शंभू राम , अवर निरीक्षक (स)सहेंद्र यादव , अवर निरीक्षक (स) वीरेंद्र कुमार राम , अवर निरीक्षक (स) लक्ष्मण साह व हवलदार निरंजन महतो अपने 60 साल की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए । मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में विदाई समारोह हुआ। मौके पर लाइन बाबू निरीक्षक(स)प्रभु प्रसाद, निरीक्षक(स) दिगंबर सिंह के अलावा वाहिनी के कर्मीगण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...