हजारीबाग, जनवरी 4 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव पीएम श्री विद्यालय में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती बड़कागांव रविदास महासभा की बैनर तले मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता असेश्वर राम एवं संचालन शिक्षक चेतलाल राम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित एंव श्रद्धांजलि देकर किया गया। मौके पर लोगो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश में सावित्री बाई फुले के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सदैव सावित्रीबाई फुले को लोग याद रखेंगे। शिक्षक चेतलाल राम ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में व्याप्त भेदभाव को झेलते हुए देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनी थी। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है तभी समाज का संप...