रांची, सितम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जैप वन कॉलोनी के रहने वाले सूरज मांझी ने दीपक यादव, राहुल यादव और नितेश कुमार पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में सूरज ने डोरंडा थाने में तीनों के विरूद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि तीनों युवक रविवार को चार पहिया वाहन से जैप कॉलोनी पहुंचे। लड़कियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज किया। इसके बाद मुहल्लेवासी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.