कोडरमा, अप्रैल 22 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन के प्रयास से जैन समाज व मूलचंद जैन छाबड़ा स्मृति फाउंडेशन के द्वारा सोमवार को जैन भवन में दोनों पांव से लाचार दीपक कुमार (वैशाली प्रेस गली निवासी) को व्हीलचेयर दिया गया। बताया गया कि एक्सीडेंट में उनका दोनों पांव कट गया था। पिंकी जैन ने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। जैन समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे बढ़कर काम करती है। उन्होंने कहा कि मूलचंद छाबड़ा स्मृति फाउंडेशन के द्वारा हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समय-समय पर सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। मौके पर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी सुशील छाबड़ा, समाज के मंत्री नरेंद्र झाझंरी, सह मंत्री राज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला, ललित सेठी, जयकुमार गंगवाल, सुनील छाबड़ा, दिलीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.