सहारनपुर, सितम्बर 2 -- जैन समाज के चल रहे दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व का छठवां दिन सुगंध दशमी पर्व के साथ उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया गया। सुबह मंदिर में श्री शीतलनाथ भगवान की प्रतिमा को पाण्डुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक कर शांतिधारा की गई। उसके बाद देव पूजा, सुगंध दशमी पर्व पूजा ओर तेरह द्वीप विधान का आयोजन किया गया। सुगंध दशमी पर्व पर नगर के तीनों जैन मंदिर में बैंडबाजो के साथ धूप खेई गई। इस दौरान पंडित अंकित शास्त्री ने कहा कि दशलक्षण पर्व का छठवां दिन उत्तम संयम धर्म का दिन है। संयम धर्म का अर्थ है। हमें अपनी इंद्रियों पर संयम रखना चाहिए। जिसने अपनी पांचों इंद्रियों पर संयम कर लिया उसका जीवन सार्थक हो जाएगा। जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अमित जैन, ललित जैन, अभिषेक जैन, सुधीर जैन, संतोष जैन, विद्यासागर जैन, सचिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.