रामगढ़, दिसम्बर 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री दिगम्बर जैन समाज रामगढ़ की ओर से जैन धर्म के दो तीर्थंकर 1008 श्री चन्द्रप्रभु भगवान और उपसर्ग विजेता 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म, तप कल्याणक दोनों जिनालयों में श्रद्धा, भक्ति, उत्साहपूर्वक मनाए गए। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष सदस्यों की उल्लेखनीय सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के शुभारंभ में दोनों जिनालयों में श्रीजी की प्रतिमाओं का जलाभिषेक कर विश्वशांति की कामना के साथ शांतिधारा की गई। स्वर्ण कलश से विशेष जलाभिषेक का आयोजन रांची रोड स्थित जिनालय की मूलवेदी पर विराजित भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के समक्ष किया गया। रांची रोड जिनालय में जलाभिषेक का सौभाग्य योगेश जी-निशा सेठी परिवार और राजेन्द्र -राजेश चूड़ीवाल परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि शांतिधारा का सौभा...