मैनपुरी, फरवरी 26 -- जैन मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में मंगलवार को जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर मुनिसुब्रतनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह भगवान का विधि विधान से पूजन व अभिषेक किया गया। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जैन समाज ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान को जयकारों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया। जैन समाज के अध्यक्ष व चेयरमैन यतींद्र जैन ने कहा कि पुराणों के मुताबिक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म राजगृह में हुआ था। उनके पिता का नाम सुमित्र और माता का नाम पदमावती था। देर शाम जैन मंदिर में मुनि सुब्रतनाथ भगवान की मंगलमय आरती की गई। देर शाम जैन मंदिर में भजन संध्या व जैन बाल बोध पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.