मुजफ्फर नगर, मई 12 -- श्री 108 सुज्ञानमति माता, दयामति माता, कुमुद मति माता, एवं क्षुलिका अक्षत मति माता के सानिध्य में माता श्री सुज्ञानमति द्वारा सर्वप्रथम जल शुद्धि, अभिषेक और शांति धारा करने वाले सभी इन्द्रों की शुद्धि कराई गई। प्रथम अभिषेक एवं शान्तिधारा अरुण बिहारी के द्वारा कराई गई। मुनीम कालोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सोमवार को समाज के लोगों ने अभिषेक किया। इसके बाद प्रतिमा का परिमार्जन हुआ फिर माता श्री का सम्बोधन हुआ। शाम को अशोक जैन के घर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार जैन, प्रमोद जैन, नवनीत जैन, दीपक जैन, स्वदेश जैन, अखिलेश जैन, अजय जैन, सुबोध जैन, साधना जैन, रुपाली जैन, प्रणिता जैन, पूरन सागर, विभोर जैन, जितेन्द्र टोनी, संजय जैनआदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.