पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया सिटी स्थित श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वनाथ मंदिर वार्षिकोत्सव में दो दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 7 एवं 8 फरवरी को होगा। इस कार्यक्रम में 7 फरवरी को सुबह 9 बजे से माता पदमावती पूजन एवं घंटाकर्म महावीर जी का हवन होगा। 3 बजे से अधिष्ठायक देव श्री भैरव जी महाराज का नवआंगी पूजन, छप्पन भोग एवं हवन होगा। संध्या 8 बजे से भक्तिभाव भजन संध्या अंकित चौरड़िया एवं मोहित बोथरा एवं पार्टी कोलकोता के द्वारा होगा। इसके साथ ही महाआरती होगी। 8 फरवरी को सत्रहवेदी पूजन, घ्वजा रोहण, शांति कलश, श्री भैरवजी महाराज का सवामणी भोग एवं श्री पार्श्वनाथस्वामी जी की आरती, मंगल दीया एवं श्री भैरवजी महाराज की महाआरती होगी। इस दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष गुलाबचन्द दुगड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.