बागपत, फरवरी 23 -- बिनौली। बरनावा के श्री चंद्र प्रभू दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में सोमवार को भगवान चंद्र प्रभू का निर्वाण महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन श्रद्धालुओं ने भगवान चंद्र प्रभू की रथयात्रा बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली। विधानाचार्य पंडित अंकित शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण करके प्रथम कलश से अभिषेक, पूजन और शांतिधारा की क्रियाएं की और निर्वाण काण्ड का पाठ पढ़कर समाज के लोगों ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री को सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया और अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्र प्रभू का गुणगान किया। इसके उपरांत मंदिर से भगवान चंद्र प्रभू की रथयात्रा में भगवान श्री को रथ में लेकर विक्की जैन बैठे। भगवान के सारथी रजनीश जैन बने। नीरज जैन, लोकेश जैन ने चवर ढुलाया और कुबेर इंद्र शौर्य जैन, ईशा...