बागपत, अगस्त 28 -- । कस्बे में स्थित श्री 1008 भगवान पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर व श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज के दशलक्षण महापर्व गुरुवार से प्रारम्भ हो गये। गुरुवार को प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा हुई। सुबह छ: बजे जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक शांतिधारा पूजन प्रक्षाल किया गया। उसके बाद ध्वजारोहण व विधान का उद्घाटन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर विधान का शुभारंभ किया गया। विधान में इंद्र इंद्राणी बने जैन समाज की महिलाएं पुरुषों व बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ध्वजारोहण अजय जैन, सीमा जैन व राजेश जैन पिंकी जैन ने किया, विधान का उद्घाटन जगदीश प्रसाद, राहुल जैन सर्राफ ने किया। विधान में सौधर्म इंद्र व कुबेर बनने का सौभाग्य कपिल जैन, राजेश जैन, ऋषभ जैन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.