मेरठ, जनवरी 4 -- हस्तिनापुर। जंबूद्वीप में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के स्थापना दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ युवा परिषद के राष्ट्रीय संयोजक विजय जैन ने किया। कमल मंदिर में विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया। साथ ही संपूर्ण विश्व में अहिंसा एवं शांति की स्थापना की कामना करते हुए भगवान के मस्तक पर महाशांतिधारा संपन्न की गई। नवग्रह विधान संपन्न किया गया। राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि परिषद वर्तमान में जैन समाज के युवाओं को जोड़कर निरंतर बहुआयामी कार्यों को कर रही है। इसमें जरुरतमंद बच्चों की पढ़ाई एवं रोजगार है। कार्यक्रम में ब्रह्मचारिणी बीना,, मदन कुमार जैन, राकेश जैन, उदयभान जैन, बिजेंद्र जैन आदि ने हिस्सा लिया। वहीं, अयोध्या तीर्थ में गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी, चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.