बागपत, जनवरी 5 -- बिनौली। जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज के ससंघ का बरनावा और बिनौली में मंगल प्रवेश करने पर जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने उनकी आरती उतारी और जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की। जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ सोमवार की सुबह सरधना से पद विहार करके बड़ागांव जैन मंदिर में आने के लिए चले। जैसे ही वह बरनावा आये तो जैन समाज के लोगों उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद बिनौली में मंगल प्रवेश होने पर जैन समाज के लोगों ने उनकी आरती उताकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में हुई धर्म सभा में उन्होंने कहा सेवा और पुरुषार्थ करने वालों की सदा विजय होती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...