रुडकी, मई 31 -- श्रुत पंचमी के अवसर पर शनिवार को जैन धर्म से जुड़े लोगों ने ग्रंथों की पूजा-अर्चना कर जैन मुनियों द्वारा दिए गए संदेशों को याद किया। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्रुति पर्व के अवसर पर जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के कैम्प कार्यालय पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इसी दिन पहली बार जैन धर्मग्रंथ लिखा गया था। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा इस दिन से जैन धर्म के ग्रंथों की रचना हुई थी। हमें अपने ग्रंथों में लिखी मुनियों के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। इसी क्रम में जैन समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुये पूर्व विधायक सुरेश चन्द जैन व रेखा जैन ने जैन समुदाय के अध्यक्ष अनिल जैन की उपस्थिति में कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.