फिरोजाबाद, दिसम्बर 28 -- फिरोजाबाद,। सुभाष तिराहा पर शनिवार सुबह आचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य शिवानंद एवं त्रशमानंद महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। जिसे देखने के लिए श्रद्धालु भी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु उन्हें अपलक निहारते रहे। इसके बाद छदामीलाल दिगंबर जैन मंदिर से दोनों मुनियों के मार्गदर्शन में जैन कटरा स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक घटयात्रा निकाली गई। श्रीजी के जयकारों से राहें गुंजायमान हो गई। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विमल सागर महाराज का 32वां समाधि महोत्सव मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय जम्बूद्वीप विधान का आयोजन हो रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे आचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य शिवानंद एवं त्रशमानंद महाराज का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। जानकारी होने पर श्रद्धालु धर्म पताका और बैंडबाजों के साथ पहुंच गए। दोनों मुनियों को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.