मुरादाबाद, मार्च 8 -- श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लोहागढ़ में आध्यात्मिक अष्टारिका महापर्व मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ महामंडल श्री सिद्ध चक्र विधान से किया गया। श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया हमारे समाज में इस विधान का बहुत महत्व है। यह विधान सभी विधान धर्मों की निर्जरा करने के साथ अनेक आयोजन पूर्ण करने पर प्राप्त होता है। इस विधान के माध्यम से सिद्धों की आराधना की जाती है। इससे अनंत सुख की प्राप्ति होती है। राजीव जैन एंड पार्टी ने संगीतमय प्रस्तुति की। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विधान की महिमा वर्णित की और लोगों को अध्यात्मिकता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने लेकर बड़ों तक ने इसका पूरा आनंद लिया। व्यवस्था में राजीव जैन, दीपक जैन, अरविंद जैन, समीर जैन, नीलम जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.