धनबाद, फरवरी 25 -- श्री दिगंबर जैन मंदिर, कतरास रोड, मटकुरिया में मंगलवार से महायज्ञ श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। मंदिर कमेटी के संजय जैन ने बताया कि यह यज्ञ सिद्धों की आराधना का महत्वपूर्ण विधान है एवं प्रतिदिन इस विधान में चार-पांच घंटे पूजा आराधना की जाती है, जो अगले आठ दिनों तक चलेगी। बताया कि अंतिम दिन महायज्ञ एवं प्रसाद वितरण होगा। मंगलवार को अनुष्ठान के प्रथम दिवस पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गई। इसके बाद महिलाओं की टोली ने घट यात्रा निकाली, जो दिगंबर जैन मंदिर होते हुए एसपी जैन के आवास स्थित कुंए से जल लेकर घट में भरकर विधानमंडल की शुद्धि की गई। घट यात्रा में पुष्पा, मीना, बबिता जैन, तृप्ति, बबीता, संजय, मनोज जैन, रानी, उक्ति, सोनू जैन, प्रीति, सिम्मी, वंदना, ललिता, मिली जैन, स्वयंलता, पूनम, गीता, रश्मि, आर्यन जैन, स...