मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बासोकुंड स्थित जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्मभूमि पर गुरुवार को आचार्य वसुनंदी मुनिराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। वे फिरोजाबाद से मंगल पद बिहार (पैदल यात्रा) करते हुए नौ दिगंबर जैन मुनि एवं 20 जैन साध्वी के साथ बासोकुंड मंदिर पहुंचे। मंगल प्रवेश के अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से मुनि एवं साध्वी के चरणों को निर्मल जल से पखारने के बाद जयघोष के बीच आरती उतारी गई। इस पावन अवसर पर आसपास के गांवों के नर-नारियों सहित देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंगल प्रवेश के बाद जन्मभूमि परिसर स्थित मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित मान स्तंभ का स्पर्श कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में प्रवेश किया, जहां पूजा के बाद प्रधान मुनि द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.