रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि जैन मंदिर में मुनिसंघ का प्रवेश गुरुवार को होगा। संत शिरोमणि पूज्य 108 विद्यासागर के परम प्रभावक शिष्य और 108 समय सागर के आज्ञानूवर्ती पूज्य निर्यापक श्रमण 108 समता सागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश रामगढ़ मेन रोड स्थित जिनालय में प्रातः 8 बजे होगा। मुनि संघ पद विहार करते हुए डोंगरगढ़ से तीर्थराज सम्मेद शिखर की ओर जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि मुनि संघ के रामगढ़ प्रवेश की भव्य तैयारी की जा रही है। मुनि संघ के आगमन को लेकर समस्त जैन समाज के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। सेठी ने बताया कि मुनि संघ के आगमन से रामगढ़ में महती धर्म प्रभावना कि बयार बहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मुनिसंघ के सानिध्य में कई धार्मिक आयोजन संपादित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.