विकासनगर, फरवरी 24 -- श्री दिगम्बर जैन मंदिर विकासनगर में मंगलवार को आठ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ मंदिर के शिखर पर मंगल ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रात: सात बजे श्रीजी का अभिषेक, नित्यनियम पूजाएं संपन्न हुईं। उपरांत, विधान के प्रथम दिन अनन्त श्री सिद्ध भगवानों की संगीतमय विशेष पूजा की गईं। मंदिर में श्री सिद्धचक्र विधान का विशेष आकर्षक मांडना सजाया गया जिस पर मंगल कलश एवं मंगल यन्त्र विराजमान किए गए। इसी मांडने पर समस्त पूजाओं की स्थापना सम्पन्न होगी। मंदिर को अत्यन्त आकर्षक रूप में सजाया गया है। समाज के अनेकों पुरुष व महिलाएं इन्द्र एवं इन्द्राणी के रूप में विधान में सम्मिलित हो रहे हैं। इस दौरान बाल ब्रह्मचारी रेखा दीदी, बाल ब्रह्मचारी सरिता दीदी, अनिल कुमार जैन, राजकुमार जैन, सुरेश चन्द जैन, प्रवीण जैन, आयुष जैन,...